महासमुन्द

तीसरे सोमवार को सिरपुर के गंधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने कांवरियों की लंबी कतार
25-Jul-2023 3:39 PM
तीसरे सोमवार को सिरपुर के गंधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने कांवरियों की लंबी कतार

महासमुंद, 25 जुलाई। पुरुषोत्तम माह के तीसरे सोमवार को सिरपुर के गंधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने कांवरियों की लंबी कतार लगी रही। अल सुबह 4 बजे से लगी कांवरियों की कतार दोपहर जस की तस थी। लगभग 5 हजार के आसपास कांवरियों द्वारा जलाभिषेक किये जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस साल अधिक मास के चलते सावन की अवधि दो महीने की हो गई है। सावन महीने का पहला सोमवार 10 जुलाई को था।

दूसरा सोमवार 17 जुलाई को और तीसरा सोमवार 24 जुलाई था। कल बारह बजे तक यहां लगभग पांच हजार कांवरियों ने जलाभिषेक कर लिया था। कांवरियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई थी। बम्हणेश्वर महादेव, कलेक्टर बंगला के सामने स्थित मनोकामनेश्वर महादेव,कोडारेश्वर महादेव के अलावा शहर सहित आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ थी। कल ही त्रिमूर्ति कॉलोनी में त्रिमूर्ति महिला मंडल ने महाकाल उज्जैन की तर्ज पर भगवान शिव का श्रृंगार पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news