रायपुर

शास्त्री चौक में आप ने मोदी का पुतला दहन
25-Jul-2023 6:55 PM
शास्त्री चौक में आप ने मोदी का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जुलाई। मणिपुर में महिलाओं के अपमान के बाद नरेंद्र मोदी देश धृतराष्ट्र की तहत मौन धारण किए हुए हैं। पूरा देश जल रहा है, नरेंद्र मोदी का नेतागिरी चल रहा है।नारी के सम्मान में आप पार्टी मैदान में जैसे गगनभेदी नारों के साथ महिलाओं ने अग्रणी भूमिका अदा कर नलघर चौक से शास्त्री चौक तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नरेंद्र मोदी का एक नहीं दो-दो पुतला जलाया गया। पुतला दहन कार्यक्रम एवं रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह, महिला नेत्री दुर्गा झा, चंद्रमणि वर्मा, कलावती मार्को, अनुषा जोसेफ, रुकमणी साहू, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, सचिव उत्तम जायसवाल, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरबक्क्षानी, सचिव पीएस पन्नू, युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर,आनंद मिरी उपाध्यक्ष, नंदन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विजय कुमार झा, जिला सचिव, अजय वर्मा, कमल कांत साहू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष, शीत चंद्राकर, किसान किसान विंग अध्यक्ष, सहित हजारों की संख्या में गर्मजोशी गगनभेदी नारे के साथ रैली निकाली गई। सभा को पंजाब के विधायक एवं रायपुर राजधानी के 5 विधानसभा के प्रभारी बलविंदर सिंह ने भी संबोधित किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news