कोण्डागांव

मंत्री के निज सहायक के घर चोरी, 2 आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
26-Jul-2023 10:07 PM
मंत्री के निज सहायक के घर चोरी, 2 आरोपी ओडिशा से  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 26 जुलाई।
सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने दो चोरी के आरोपियों  को ओडिशा से आज गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों ने कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के निज सहायक आर. सम्मुख राव के विकास नगर स्थित सूने मकान से 17 जुलाई की रात को चोरी की थी।

चोरों के पास से सोने के जेवरात, चोरी में इस्तेमाल सामग्री और नगद रुपए बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से सोने का हार, कान के टॉप्स, सोने का एक चैन, सोने का एक ब्रेसलेट, सोने का अंगूठी जिनका कुल वजन करीब 10.05 तोला कीमती करीब 6 लाख 50 हजार रुपए, चांदी का दो पायल कीमती 3500 रुपए और 24 हजार रुपए बरामद किया गया हैं। इसके अलावा चोरी के रुपए से खरीदे गए दो मोटरसायकल भी जब्त किया गया है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को ओडिशा के बोरीगुमा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने  बताया कि इन दोनों आरोपियों का खुलासा करने के लिए करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news