कोण्डागांव

लता उसेंडी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बधाई देने वालों का तांता
29-Jul-2023 9:37 PM
लता उसेंडी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बधाई देने वालों का तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 29 जुलाई।
कोण्डागांव की भाजपा नेत्री लता उसेंडी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जवाबदारी दी गई है। उन्हें यहां जवाबदारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के माध्यम से दिया गया है। लता उसेंडी के अतिरिक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नेतृत्व करने का मौका छत्तीसगढ़ से पूर्व मंत्री डॉ रमन सिंह और सांसद सरोज पांडे को भी दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहीं लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की घोषणा के बाद से उनके कोण्डागांव स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद लता उसेंडी ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर कई अहम कार्य किए जाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका के तहत जीत का दावा भी किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news