कोण्डागांव

लता उसेंडी बनीं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केदार ने दी बधाई
30-Jul-2023 9:18 PM
लता उसेंडी बनीं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केदार ने दी बधाई

कोण्डागांव, 29 जुलाई। भाजपा नेत्री लता उसेंडी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जवाबदारी दी गई है। उन्हें यहां जवाबदारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के माध्यम से दी गई है। लता उसेंडी के अतिरिक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नेतृत्व करने का मौका छत्तीसगढ़ से पूर्व मंत्री डॉ. रमन सिंह और सांसद सरोज पांडे को भी दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहीं लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की घोषणा के बाद से उनके कोण्डागांव स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद लता उसेंडी को बधाई देने का सिलसिला जारी हैं। इसी बीच उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर कई अहम कार्य किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, निश्चित तौर पर एक बड़ा दायित्व निर्वहन करने को मिला है, इस नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त करती हूं कि, उन्होंने यह दायित्व दिया है। शीर्ष नेतृत्व कर्ताओं का जो निर्देश होगा उसके अनुरूप कार्य करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ की जनता भी समझ गई है कि झूठ बोलने वाली सबसे बड़ी सरकार, इतिहास के पन्नों पर कहीं देखी गई है तो वह केवल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है। आने वाले समय में इसका उल्टा होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले आगमन हुआ, तब उन्होंने हाथ में गंगा जल लेकर घोषणापत्र जारी किया था। उन्होंने जनता से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 36 वादों 10 दिन के भीतर पूरा करेंगे। लेकिन आज सरकार विधानसभा में अंतिम सत्र खत्म हो गया है। 

बधाई देने पहुंचे केदार कश्यप ने कहा - धोखे से बनी है कांग्रेस की सरकार
पूर्व मंत्री लता उसेंडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप लता उसेंडी के घर पहुंचे यहां पहुंच कर उन्होंने लता उसेंडी को पुष्पगुच्छ देते हुए नए जवाबदारी की बधाई दी है। यहां केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निर्वाह करने का मौका मिलता रहा है, जो कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। खास कर बस्तर के लिए भी यह मौका मिलता रहा हैं। 

अब लता उसेंडी उपाध्यक्ष के रूप में सुशोभित करेंगी
उन्होंने कहा कि, विश्वास है कि लता उसेंडी के नेतृत्व में हम और अच्छे तरीके से कार्य कर पायेंगे। इससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और भाजपा की जीत सुनिश्चित है। केदार कश्यप में आगे कहा कि, कांग्रेसी ने धोखे से एक बार सरकार बना ली, लेकिन अब दोबारा उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। कांग्रेस में चाहे मंत्री मंडल में हो, चाहे डिप्टी सीएम हो, या फिर महिला मोर्चा के अध्यक्ष बदलाव हो, या पीसीसी अध्यक्ष का बदलाव हो, कांग्रेस की बदलाव सत्ता बदलाव में जाकर रुकेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news