जशपुर

20 गांवों के 451 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
19-Aug-2023 3:48 PM
20 गांवों के 451 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 19 अगस्त।
कुनकुरी विधानसभा के फरसाबाहर ब्लॉक में ईब नदी के तट पर स्थित पम्पशाला कंवर धाम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ों लोगों ने फिर से कांग्रेस प्रवेश किया है।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने बताया कि कुनकुरी विधायक यू डी मिंज की मौजूदगी में फरसाबहार क्षेत्र के 20 गावों के 451 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली और सदस्यता लेने के बाद इन्हें गमछा पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया गया। आज कांग्रेस में प्रवेश करने वालों में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित होकर और विधायक यूडी मिंज की सक्रियता और उनके काम ने लोगों का मन बदल दिया और सभी कांग्रेस प्रवेश किया है 

ज्ञात हो कि इससे पहले फरसाबहार क्षेत्र के 52 लोगों ने कुनकुरी विधायक कार्यालय में आकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश किया था और इससे पहले सुंडरू गाव में तकरीबन 100 लोग कांग्रेस में शामिल हुए थे और आज 451 लोग ने कांग्रेस प्रवेश किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों ने विधायक यूडी मिंज से प्रभावित होकर कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था दिखाई है जिनका आज विधायक यूडी मिंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कांग्रेस परिवार में स्वागत किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news