रायपुर

हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी व पर्यूषण पर्व की तैयारियां शुरू
13-Sep-2023 8:58 PM
हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी व पर्यूषण पर्व की तैयारियां शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 13 सितंबर। सितंबर का महीना तीज-त्योहारों का माना जाता है। इस बार भी सितंबर महीने में एक के बाद एक त्योहार व पर्व आने वाले हैं। जन्माष्टमी के बाद अब इसी माह गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, हरतालिका तीज, पर्युषण पर्व के बाद 29 सितंबर से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो जाएगी। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो रही है जहां घर-घर सहित पूजा पंडालों में गणेश स्थापना करके पूजा-अर्चना की जाएगी।

गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं 20 सितंबर को ऋषि पंचमी मनाई जाएगी। इस बार 18 सितंबर को हरितालिका (तीज) व्रत है। हिन्दू धर्म परंपराओं से भरा हुआ है। पर्व के मौके पर मायके से बेटी के घर यानी ससुराल में तीज भेजने की भी परंपरा है। बहू-बेटियों के घर भी तीज की सामग्री भेजी जाने लगी है। दिगंबर जैन समाज के तप, तपस्या और त्याग का पर्युषण पर्व शुरू होगा। 10 दिनों तक मनाये जाने वाला यह पर्व 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। समापन पर श्रीजी की शहर में रथ यात्रा निकाली जाएगी। 30 सितंबर को क्षमावाणी पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया पर्युषण पर्व के 10 दिन तक समाजजन देव दर्शन श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और दस लक्षण मंडल विधान की पूजा अर्चना के साथ एक दिन से लेकर 10 दिन तक के उपवास की तपस्या करते हैं। सभी दिगंबर जैन मंदिरों में सुबह नित्य नियम पूजा, भगवान का अभिषेक, शांति धारा और मंडल विधान की पूजा और विद्वान पंडितों द्वारा प्रतिदिन सुबह-रात प्रवचन किए जाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news