रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 सितंबर। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में पर्युषण के अवसर पर आज तीसरे दिन रविवार को उत्तम संयम दिवस मनाया गया। ट्रस्ट एवं कार्यकारिणी द्वारा सामूहिक पूजन किया गया। प्रतिदिन की तरह आज प्रात: 7 बजे 12 वे तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान का 4 स्वर्ण कलशो सें अभिषेक किया गया ।आज के सभी इंद्र गुलशन जैन, संजय जैन सतना, सौम्य जैन, राजकुमार नविन मोदी हुआ।
रिद्धि सिद्धि की धारा राजकुमार नविन मोदी ने की। तत्पश्चात श्री जी की संगीतमय आरती एवं सामूहिक पूजन राजेश रज्जन द्वारा करवा कर महाअर्घ चढ़ाया गया।इस कार्यक्रम मे विशेष रूप सें ट्रस्ट कमेटी के मैनेजिंग ट्रस्टी नरेन्द्र गुरुकृपा भरत जैन संजय जैन सतना सनत कुमार जैन अध्यक्ष संजय नायक सचिव राजेश जैन कोषाध्यक्ष लोकेश जैन उपाध्यक्ष श्रेयश जैन विजय जैन सहसचिव नीरज जैन कार्यकारिणी सदस्य प्रणीत जैन राजीव जैन एवं प्रवीण जैन आशीष जैन राकेश जैन मनोज जैन बंटी जैन, अमित जैन श्रद्धेय जैन, विवेक जैन शैलेन्द्र जैन अक्षत जैन मुकेश जैन रवि जैन अजय जैन विशेष रूप सें उपस्थित थे ।
सांगानेर क् ब्रम्चारी पं. अंशुल शास्त्री ने अपने वक्तव्य मे कहा कि उत्तम संयम धर्म पांच इन्द्रिय और मन को नियंत्रित करना
जैनों में नियमों का पालन करना मतलब है कि वह अपने आपको मोक्ष मार्ग पर चला रहा है संयम मे सभी की रक्षा के भाव समाहित हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अध्यक्ष संध्या जैन उपाध्यक्ष सरिता जैन,कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रणीत जैन एवं राजीव जैन ने बताया कि धार्मिक के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है रविवार को जैन गोट टैलेंट का आयोजन किया गया। इसमे सभी उम्र के कुल 30 बच्चों ने भाग लिया। सभी ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया जिसमे विशेष रूप सें शार्वी जैन एवं शार्व जैन 9 वर्ष ने मॉर्डन योगा और जिम्नास्टिक का प्रदर्शन किया। इसी तरह सेजल जैन 4 वर्ष और आरव जैन 8 वर्ष ने दिगंबर जैन मंदिर में जैन गॉट टेलेंट में स्क्रैक्टिंग चलाते हुए भारत का फ्लैग लहराया और पहले दिन स्कूल जाते समय क्या खयाल आता है उसको गाने के माध्यम से स्कैट पहन कर बताया अर्चित आव्या द्वारा मनमोहक भक्तिमय लाइव संगीत का टैलेंट गाने के माध्यम सें दिखाया इसी तरह आज कत्थक,रिंग डांस, कैसिओ वाद, तबला वादन, गिटार कविता संगीत गा कर के बच्चो ने अपनी प्रतिभा टैलेंट का शानदार प्रदर्शन किया। आज के निर्णायक गण मे विशेष रूप सें पं अंशुल शास्त्री एवं श्रीमती स्मिता जैन उपस्थित थी।
रविवार को रात्रि 9 बजे दिगम्बर जैन महिला मण्डल द्वारा बेस्ट जोड़ी का कार्यक्रम रखा गया है ।