जशपुर

कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता से जशपुर में दोहराएंगे 2003 का इतिहास- नीलकंठ मुंडा
02-Oct-2023 4:22 PM
कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता से जशपुर में दोहराएंगे 2003 का इतिहास- नीलकंठ मुंडा

  झारखंड के विधायक और जशपुर जिला के चुनाव प्रभारी ने ली पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 2 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारी और प्रचार का कमान,झारखंड के खूंटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ मुंडा सम्हालेगें। पार्टी के उच्च नेतृत्व ने विधायक मुंडा को विशेष जिम्मेदारी सौंपा है। शनिवार को नीलकंठ मुंडा जशपुर पहुंचे और जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस बैठक में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत,पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, महामंत्री द्वय भरत सिंह एवं मुकेश शर्मा शामिल थे।

बैठक को संबोधित करते हुए,पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि खूंटी के विधायक नीलकंठ मुंडा के मार्गदर्शान में जशपुर जिले के तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की वापसी तय है। उन्होंने बताया कि विधायक मुंडा ने खूंटी विधानसभा क्षेत्र से पांच बार चुनाव जीता है। चुनावी रणनीति बनाने में कुशलता और अनुभव,चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, एकजुट हो कर,कांग्रेस की अत्याचारी और भ्रष्ट सरकार को,छत्तीसगढ़ से बाहर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों ने बूथ सशक्ती करण के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया। इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ती कर दी गई है। उन्होनें बताया कि 2 अक्टूबर तक बूथ और मंडलों का सत्यापन करना है। इसमें,इस बात का  विशेष रूप से ध्यान रखना है कि बूथ,मंडल और शक्ति केन्द्र के प्रभारी और अध्यक्ष सक्रियता से काम कर रहें हैं या नहीं।

खूंटी के विधायक नीलकंठ मुंडा ने कहा जशपुर जिला भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ रहा है। जशपुर की चर्चा,भाजपा के राष्ट्रीय संगठन की बैठकों में होती है तो इसका श्रेय यहां के कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होनें कहा कि इससे पहले वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें जशपुर आने का अवसर मिला था। उस समय,दिलीप सिंह जूदेव की अगुवाई में जिस तरह अजितजोगी के नेतृत्व वाली कांग्रेसी सरकार को हम सबने उखाड़ कर फेंक दिया था,उस करिश्मा को इस चुनाव में फिर से दोहराना है। उन्होनें कहा कि खूंटी भगवान बिरसामुंडा की भूमि है। खूंटी को आंदोलन की भूमि कहा जाता है। भ्रष्ट और आतातायी तंत्र के खिलाफ खूंटी से आवाज उठती है तो उसका नाश होना अवश्यसंभावी हो जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जो बूथ जीतो,चुनाव जीतो का जो मंत्र दिया है,उसे हम सबने साध लिया तो,विधानसभा और लोकसभा की चुनाव जीता सरल हो जाएगा। आवश्यक है कार्यकर्ताओं का एकजुट रहना।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, पूर्व विधायक राजशरण भगत, रोहित साय, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, रायमुनि भगत आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news