जशपुर

6 लाख 67 हजार 911 मतदाता तय करेंगे जशपुर जिले के तीन विधायकों का भविष्य
05-Oct-2023 6:51 PM
6 लाख 67 हजार 911 मतदाता तय करेंगे जशपुर जिले के तीन विधायकों का भविष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 5 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है। संभावित और गैर संभावित प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस और भाजपा से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किए जाने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। प्रत्याशियों के नाम का ऐलान अब तक नहीं हो सका है, लेकिन प्रशासन ने मतदाताओं की संख्या का ऐलान जरूर कर दिया है।

बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को जिले की मतदाताओं की विधानसभावार संख्या के बारे में बताया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 2011 की जनगणना के मुताबिक 8 लाख 51 हजार 669 लोगों की जनसंख्या है। वहीं यह संख्या 2023 में औसतन 9 लाख 71 हजार 712 बढ़ गई है। वर्तमान में जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 67 हजार 911 है। यानि इतने मतदाता आने वाले विधायकों का भविष्य तय करेंगे।

52 हजार 99 बढ़े मतदाता

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने प्रेसवार्ता में बताया कि विधानसभा चुनाव 2018 में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 15 हजार 812 थी। वहीं अब वर्ष 2023 में 4 अक्टूबर तक की स्थिति में जिले के तीन विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 67 हजार 911 हो गई है। यानि बीते 5 सालों में जिले में मतदाताओं की संख्या में 52 हजार 99 का इजाफा हुआ है। इतने बढ़े हुए मतदाता निश्चित ही मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देंगे।

20602 युवाओं की संख्या

जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि नए मतदाओं में युवाओ की संख्या 20602 है। जिले के तीनों विधानसभा में जशपुर में 8178, कुनकुरी में 6160 और पत्थलगांव में 6364 है।

जिला निर्वाचन अधिकरी जशपुर  डॉ. रवि मित्तल  का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन हर पहलु पर ध्यान दे रहा है।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने से लेकर मतदाताओं की सुविधाओं के लिए भी प्रयाप्त इंतजाम किया जा रहा है। 

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

विधानसभा         महिला             पुरूष             कुल              पोलिंग बूथ

जशपुर                   119290            117633            236924            325

कुनकुरी                  104502            100244            204746            275

पत्थलगांव          115542            110699             226241           275

कुल               339334         328557             667911           275

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news