जशपुर

भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, गोमती और रणविजय सिंह ने काटा फीता
17-Oct-2023 2:38 PM
भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, गोमती और रणविजय सिंह ने काटा फीता

जशपुरनगर, 17 अक्टूबर। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दलों में हलचल तेज होने लगी है। इसी क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने चुनावी कामकाज के लिए सोमवार को पत्थलगांव के रायगढ़ रोड स्थित प्रीतमा टावर के पहले तल पर भाजपा की प्रत्याशी गोमती साय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया है। 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव,पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,भाजपा की विधायक प्रत्याशी गोमती साय का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ आत्मीय और भव्य स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। 

इसके बाद पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव,कृष्ण कुमार राय ने  गोमती साय की मौजूदगी में फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news