जशपुर

गोमती ने किया जनसंपर्क
19-Oct-2023 2:29 PM
गोमती ने किया जनसंपर्क

जशपुरनगर, 19 अक्टूबर। कांसाबेल एवं दोकड़ा मंडल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पत्थलगांव विधानसभा विधायक प्रत्याशी गोमती साय शामिल हुई।  इसके बाद उन्होंने कांसाबेल मंडल अंतर्गत टांगरगांव कृष्णानगर में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। पत्थलगांव विधानसभा विधायक प्रत्याशी गोमती साय का गांव की महिलाओं ने माल्यापर्ण एवं आरती उतार कर आत्मिक स्वागत किया। कांसाबेल दुर्गा पांडाल पहुंचकर मातारानी जी के दर्शन कर प्रसाद  वितरण किया, आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news