जशपुर

घर-घर जाकर 80 प्लस आयु वर्ग के लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
20-Oct-2023 3:10 PM
घर-घर जाकर 80 प्लस आयु वर्ग के लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 20 अक्टूबर।
आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर लोगों को अपना मताधिकार का उपयोग करने विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न वर्गों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में संकल्प गरियाबंद अभियान का भी संचालन किया जा रहा है। इसके तहत संकल्प एक अभियान, शत प्रतिशत हो मतदान के सिद्धांत पर प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में आज 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को घर-घर जाकर शत् प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं समूह के सदस्यों ने बुजुर्गों को मतदान दिवस में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वृद्धजनों को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प भी दिलाया गया। अभियान में जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए स्वयं मतधिकार का उपयोग करने और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही।
 मतदाता जागरूकता के विशेष अभियान के तहत ग्राम टोनहीडबरी, कोदोबतर, बारूका, घुटकूनवापारा, खरता, सिवनी, लफंदी, हथखोज, कोमा, सोनासिल्ली, चिखली सहित जिले के अन्य गांवों में भी 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news