जशपुर

50 किलो गांजे संग आरोपी गिरफ्तार
23-Oct-2023 8:10 PM
50 किलो गांजे संग आरोपी गिरफ्तार

जशपुरनगर, 23 अक्टूबर।  कार से गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी  को पत्थलगांव पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। आरोपी से 50 किलो गांजा जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना पत्थलगांव को आज रात लगभग 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दागढ़ भैंसामुड़ा का रहने वाला भोजराज चौहान ओडिशा की ओर से अपनी कार में गांजा की तस्करी कर बड़ा खेप पत्थलगांव की ओर ला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम लुड़ेग (लिखनपारा) स्थित पुलिया के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान  कार सी.जी. 14 एम.क्यू 4883 आया, उसके चालक को रोककर उसका नाम पूछ कर वाहन की तलाशी ली। कार में मादक पदार्थ गांजा 50 किलोग्राम कीमती 7 लाख 50 हजार रू. मिलने पर जब्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। 
पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को ओडिशा की ओर से लाना बताया।
 
आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का अपराध पाये जाने पर आरोपी भोजराज चौहान उम्र 29 साल निवासी चन्दागढ़ भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news