कोण्डागांव

केशकाल घाट का जल्द होगा सौंदर्यीकरण- टेकाम
26-Dec-2023 3:14 PM
केशकाल घाट का जल्द होगा सौंदर्यीकरण-  टेकाम

सोलर लाईट, शौचालय व पेयजल की भी होगी व्यवस्था

केशकाल, 26 दिसंबर। सोमवार को विधायक नीलकंठ टेकाम की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में एक बैठक आहुत की गई थी। जिसमें न.पं. अध्यक्ष रोशन जमीर खान, ज.पं अध्यक्ष महेंद्र नेताम के अलावा सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं अधिकारी कर्मचारीगण शामिल हुए। 

इस अवसर पर नीलकंठ टेकाम ने सर्वप्रथम केशकाल घाटी के विषय से चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा कि घाटी में वर्तमान में डामरीकृत सडक़ है, जिसका हर वर्ष मरम्मत के लिए 50-60 लाख रुपए खर्च होते हैं। इससे निजात पाने के लिए हम घाटी में सीसी सडक़ निर्माण करवाने का विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही घाटी में जगह जगह पर सोलर लाइट, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था करवाना भी हमारी प्राथमिकताओं में है। 

बायपास मार्ग पर टेकाम ने कहा कि पिछले कई वर्षों से केशकाल बायपास मार्ग का कार्य बंद पड़ा हुआ है। हमारा प्रयास है कि उसे जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। इसके लिए हम केंद्रीय नेताओं व अधिकारियों से जल्द चर्चा करेंगे। 

केशकाल नगरीय क्षेत्र एवं केशकाल के पर्यटन स्थलों पर टेकाम ने अपना विचार रखते हुए कहा कि सर्वप्रथम नगर में चौड़ीकरण की आवश्यकता है। चौड़ीकरण के लिए कुछ लोगों की दुकाने एवं घर जरूर प्रभावित होंगे, लेकिन आम जनता के सहयोग के बिना चौड़ीकरण का कार्य सम्भव नहीं है। साथ ही आसपास के सभी जलप्रपातों व अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए भी आवश्यक रूपरेखा बनाई जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news