कोण्डागांव

शिविर में दी कानूनी जानकारी
27-Dec-2023 9:15 PM
शिविर में दी कानूनी जानकारी

कोण्डागांव, 27 दिसंबर। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंण्डागाँव अध्यक्ष / सत्र न्यायधीश उत्तरा कुमार कश्यप के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंण्डागाँव सचिव अम्बा शाह के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खडका में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कानूनी जानकारी दी गई। जिसमें नालसा के 10 महत्व पूर्ण योजना के बारे में जानकारी दी। मानव तस्करी के बारे में जागरूक किया। वरिष्ठ नागरिक माता-पिता के भरण पोषण के बारे में बताया गया।  महिलाओं के भरण पोषण से संबंधित जानकारी दी गई।  निशुल्क अधिवक्ता की जानकारी दी गई विधिक सलाह /सहायता कहां से और कैसे प्राप्त किया जाता है एवं पंपलेट वितरण कर प्रचार प्रसार किया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news