कोण्डागांव

वीर बाल दिवस पर एनीमेशन मूवी प्रदर्शन
27-Dec-2023 9:26 PM
वीर बाल दिवस पर  एनीमेशन मूवी प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 27 दिसंबर।
कोण्डागांव के जय स्तंभ चौक में 26 दिसंबर की देर शाम वीर बाल दिवस पर एनीमेशन मूवी चार साहिबजादे का प्रदर्शन किया गया। 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदर्शित मूवी को देखने के लिए सिख समुदाय के जन, कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अन्य जन दर्शक दीर्घा में नजर आए। कार्यक्रम का आयोजन सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की स्मृति में किया गया था।

 गुरु गोविंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह के जीवन पर आधारित एनिमेटेड फिल्म चार साहिब जादे का भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से कोण्डागांव के जय स्तंभ चौक में 26 दिसंबर की देर शाम प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म के माध्यम से जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को याद किया गया। यहां मुख्य रूप से मौजूद लता उसेंडी ने उनके शहादत को नमन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news