कोण्डागांव

विश्रामपुरी में विधायक नीलकंठ का भव्य स्वागत, 50 ने किया भाजपा प्रवेश
27-Dec-2023 9:32 PM
विश्रामपुरी में विधायक नीलकंठ का भव्य स्वागत, 50 ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 27 दिसंबर।
केशकाल विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने के बाद से नीलकंठ टेकाम लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग विकासखंडों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नीलकंठ टेकाम का विधायक बनने के बाद विश्रामपुरी में प्रथम आगमन हुआ। 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, अधिकारी- कर्मचारियों एवं आम जनता ने विधायक का जमकर आतिशबाजी करते हुए मांदरी नृत्य, राउत नाचा के साथ आत्मीय स्वागत किया। साथ ही विधायक ने साप्ताहिक बाजार का भ्रमण कर जनता से मुखातिब भी हुए। 

पूर्व जनपद अध्यक्ष समेत 50 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के साथ 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम के समक्ष पुन: भाजपा में प्रवेश किया है। घर वापसी करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का विधायक नीलकंठ टेकाम में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। 

25 बरस तक भाजपा का रहेगा कब्जा
इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक नीलकंठ टेकाम ने सर्वप्रथम विश्रामपुरी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2018 में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने के नाम पर धोखा कर  कांग्रेस सत्ता में आ गई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस में हुए चावल घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला समेत अन्य कई बड़े घोटालों को जनता ने देखा और जवाब भी दिया। 

 टेकाम ने कहा कि जनता भी अब समझ चुकी है, आने वाले 25 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार नहीं आने वाली है।

इस दौरान मुख्य रूप से सेवकराम नेताम, आकाश मेहता, किशन पांडे, परदेसी नाग, रविन्द्र पांडे, अंजोरी नेताम, जीवन मानिकपुरी, दुखा मरकाम, अनिता नेताम, केशव ठाकुर, सोनसाय मरकाम, मानाराम मरकाम, ताराचंद सेठिया, विवेक चांदेकर, गौरव शार्दूल,  समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news