कोण्डागांव
आंध्र समाज ने लता का किया सम्मान
28-Dec-2023 9:26 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 28 दिसंबर। कोंडागांव आंध्र समाज के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्रीनिवास नायडू के नेतृत्व में कोंडागांव विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 83 के नव निर्वाचित विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी का उनके निवास स्थान पर पहुंच कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
इस स्वागत कार्यक्रम में आंध्र समाज कोंडागांव के अध्यक्ष श्रीनिवास नायडू, उपाध्यक्ष तिरुपति सोनी, पार्थिसम कोषाध्यक्ष, के लक्ष्मीकांत नायडू सह सचिव, संजय नायडू वरिष्ठ सदस्य ,बी रामाराव, आशीष राव, सतीश सोनी, रमेश नायडू, युवा प्रकोष्ठ से पी चिरंजीव राव ,बी वेणुगोपाल राव ,महिला प्रकोष्ठ से बी ज्योति राव, साईंलता नायडू ,एम दंतेश्वरी नायडू ,के शोभनाम्बा नायडू ,नीता नायडू एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।