धमतरी

हम मंदिर ही नहीं विज्ञान और आत्मनिर्भरता की भी बात करते हैं-अजय
13-Jan-2024 2:57 PM
हम मंदिर ही नहीं विज्ञान और आत्मनिर्भरता  की भी बात करते हैं-अजय

स्वामी विवेकानंद जयंती पर विधायक का नागरिक अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद,13 जनवरी। मोदी के नेतृत्व वाला अमृतकाल का भारत सिर्फ मंदिर की बात नहीं करता, नया भारत चन्द्रमा के साउथ पोल में कदम रखता है, 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर हमारा आदित्य-1 सूर्य को नमस्कार करता है, देश में 370 खत्म कर हम मेक इन इंडिया की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने पैरों में खड़े होने की बात भी करते हैं। उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर ने विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया।

कुरुद के इंडोर स्टेडियम में 12 जनवरी को वन्देमातरम परिवार द्वारा राष्ट्र नायक स्वामी विवेकानंद जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक अजय चन्द्राकर का नागरिक अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक श्री चन्द्राकर ने बताया कि विश्व में जब भारत की छवि अंधविश्वासी, सांप-भालू पकडऩे और ताबीज़ बेचने वाले देश के रूप में थी, तब शिकागो में हुई धर्म सांसद में भारत के युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद ने धर्म संस्कृति पर व्याख्यान देकर दुनिया को चमत्कृत करते हुए कहा कि आप लाख भौतिक प्रगति कर लो लेकिन अपने धर्म संस्कृति पर गर्व नहीं करते तो आप मृतत्व के समान है।

विधायक ने आगे बताया कि भक्तिकाल में गोस्वामी तुलसीदास, कबीर,नानक, ज्ञानेश्वर जैसे संतों ने देश को एकता के सुत्र में पिरोए रखा था, उसी सोए भारत की धर्म संस्कृति को जागृत करने का काम स्वामी विवेकानंद ने किया था। जो बीज तुलसीदास ने बोया और विवेकानंद ने फैलाया था उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी अमृत काल में नये भारत का निर्माण कर रहे हैं।

श्री चन्द्राकर ने माना कि आजादी के दौर में जो महत्व 15 अगस्त 1947 का था, लही आज सनातन के लिए 22 जनवरी 2024 की है। इस दिन 500 साल बाद देशवासियों का सपना पूरा हो रहा है। इसलिए आप सभी 14 जनवरी से स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाएं, अपने विरासत पर गर्व करते हुए 22 जनवरी को नगर एवं क्षेत्र  अयोध्या की तरह सजे इस बात का ध्यान हमें रखना है।  कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी गोस्वामी ने चीफ़ गेस्ट की कार्य प्रर्यानता की तारीफ करते हुए कुरुद कै नई पहचान दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आयोजक भानु चंद्राकर ने अपनी संस्था के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी अतिथियों एवं क्षेत्र वासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 इस अवसर पर पूर्व नपं अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, रविकान्त चन्द्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, कुलेश्वर चन्द्राकर, मुलचंद सिन्हा, मालकराम साहु, तुमेश्वरी ध्रुव,प्रभात बैस सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। अंत में लोकरंग अर्जुन्दा के कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news