धमतरी

भाजपाइयों ने विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया
13-Jan-2024 4:09 PM
भाजपाइयों ने विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 जनवरी।
देश के महान संत एवं विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती को भाजपाइयों ने युवा दिवस के रूप में मनाया। रत्नाबाँधा स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा की सफाई कर, माल्यार्पण कर विश्व को दिये गये उनके संदेशों, विचारों को याद किया गया। भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार विश्व के युवाओं को ऊर्जा और प्रेरणा देते हैं। 

उन्होंने हिंदुत्व को संपूर्ण जीवन दर्शन बताया। शिक्षा पर वे विशेष जोर देते थे। वे अंग्रेजी शिक्षा पद्धति को अपर्याप्त एवं केवल बाबू बनाने वाली किताबी ज्ञान की पद्धति मानते थे। उनका मानना था कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिये जो चरित्र का निर्माण करे, मन की शक्ति बढ़े, बुद्धि का विकास हो और व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्हें भारत को विश्व गुरु बताया और अपने तर्कों से विश्व के सामने इसे साबित भी करके दिखाया। 

भाजपा नेता डीपेंद्र साहू ने स्वामी विवेकानंद को एक महान समाज सुधारक बताया और युवाओं को उनके मार्ग का अनुसरण करने की सलाह दी । योग और भारतीय संस्कृति को स्वामी जी ने विश्व में पहचान दिलाई। विवेकानंद वार्ड की पार्षद सुशीला तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने भी स्वामी जी के विचारों को मोदी जी की कार्यप्रणाली का आधार बताया। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news