रायपुर

निगमों में जमे टैक्स अधिकारी बदले जाएंगे, हर सप्ताह होगी वसूली की समीक्षा
18-Jan-2024 2:51 PM
निगमों में जमे टैक्स अधिकारी बदले जाएंगे, हर सप्ताह होगी वसूली की समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी।  डिप्टी सीएम नगरीय प्रशासन अरूण साव ने प्रदेश के सभी निगमायुक्तों को निर्देश दिया कि  निगमों में संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाने को कहा। उन्होंने व्यावसायिक एवं आवासीय संपत्तियों से बकाया कर की राशि वसूलने के लिए हर बुधवार को अभियान चलाएं।  उन्होंने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कड़ाई से इसकी वसूली करने को कहा। उन्होंने आयुक्तों को हर सप्ताह संपत्ति कर की प्राप्ति की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने संपत्ति कर का निर्धारित लक्ष्य हासिल करने और वसूली में तेजी लाने के लिए कई सालों से एक ही स्थान पर पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों  के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार उन्हें बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनिर्मित कॉलोनियों और व्यावसायिक परिसरों से भी प्राथमिकता से संपत्ति कर वसूलने को कहा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. ने  राजस्व विभाग की टीम के साथ संपत्ति कर एवं अन्य करों की वसूली की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news