दुर्ग

छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने की आयुक्त से मुलाकात
02-Feb-2024 3:21 PM
छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने की आयुक्त से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 फरवरी। नगर पालिक निगम छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिक निगम द्वारा निगम मुख्यालाय के मुख्यद्वार पर नगर निगम छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ एकजुट होकर आयुक्त कार्यालय पहुँचे।जहाँ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं महामंत्री अनिल सिंह ने कर्मचारियों के साथ मिलकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से चर्चा कर उन्हें बताया कि कर्मचारियों के भविष्य निधि की राशि जिसकी कटौती वेतन से प्रतिमाह की जाती है। 
किंतु कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में विगत 1 वर्षों से जमा नहीं किया जा रहा है, जिससे नगर निगम में लगभग 3 करोड़ का आर्थिक बढ़ गया है। 

उन्होंने ने बताया कि निगम के कर्मचारियों को भी परेशानियों का कठिनाइयों सामना करना पढ़ रहा है। इस संबंध में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा कर्मचारियों को बुलाकर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर कहा कि मार्च माह 2024 तक संपूर्ण राशि कर्मचारियों के जीपीएफ एवं सीपीएफ खातों में जमा कर दिये जाने का आश्वासन दिया गया।

इसी आश्वासन पर आंदोलन को स्थागित किया गया। मांग पूरी नहीं होने पर पुन: आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के अध्यक्ष संजय मिश्रा व महामंत्री अनिल सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यवाहक अध्यक्ष ईश्वर वर्मा,उपाध्यक्ष शशिकांत यादव,सतीश साहू,खिलावन शर्मा,गंगाधर ठाकरे,राजू बक्शी,योगेंद्र वर्मा,उमेश यादव,किरण अग्रवाल,सत्यनारायण शर्मा,पुरषोत्तम साहू,नंदू यादव,विनीत वर्मा,चन्द्रलेखा कसार,रेखा कुर्रे,लवकुश शर्मा,सिद्धार्थ शर्मा,भागवत यादव,प्रताप ठाकुर,पूरन साहू,सावर्मा चौहान,चित्रलेखा चन्द्राकर,प्रिंसी शर्मा,विजय लक्ष्मी शर्मा,राजू यादव,पवन नायक,भगत यादव,कमल स्वर्णकार, बद्रीभीमगज आदि मौजूद रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news