दुर्ग

भारती विवि दुर्ग की एनसीसी प्रकोष्ठ का इंस्पेक्शन
03-Feb-2024 2:41 PM
भारती विवि दुर्ग  की एनसीसी  प्रकोष्ठ का इंस्पेक्शन

दुर्ग, 3 फरवरी। भारती विवि में एनसीसी प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजिमेंट एनसीसी अंजोरा, दुर्ग) का इंस्पेक्शन प्रशासनिक अधिकारी द्वारा संचालित किया गया। 

इसमें भारती विवि के 16 कैडेट ने अपनी उपस्थिति दी और ले. कर्नल अमन सिंह अधिकारी ने एन.सी.सी. कैडेट को भारती विवि के परिसर में घुड़सवारी ड्रिलिंग की ट्रेनिंग के  साथ-साथ विभिन्न विषयों का भी निरीक्षण किया  गया। जैसे स्वल्पाहार वितरण पंजी, विभिन्न सामाजिक गतिविधि पंजी, कैडेटों की उपस्थिति पंजी, आवाक-जावाक पंजी, कैडेटों के लॉग रोल और एन.सी.सी. से जुड़ी हुई महत्तवपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई। 

उपयुक्त कार्यक्रम में ले. कर्नल अमन सिंह अधिकारी ने भारती विवि के कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार से भी मुलाकात की।
उन्होंने एन.सी.सी. कार्यवाहक अधिकारी डॉ. शोभा सिंह ठाकुर ,डॉ. स्वाति पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता कुमारी, एन.सी.सी. विद्यार्थियों के साथ एन. सी. सी. के निरीक्षण पर चर्चा की। अंत में निरीक्षण के उपरांत लेफ्टिनेंट कर्नल ने भारती विवि के विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news