दुर्ग

जेवर बनाकर देने के नाम पर ठगी
03-Feb-2024 2:47 PM
जेवर बनाकर देने  के नाम पर ठगी

दुर्ग, 3 फरवरी। सोने के जेवरात बनाकर देने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। दो आरोपियों के खिलाफ धारा 406 ,420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक ऋषभ ग्रीन सिटी निवासी राजेंद्र जैन ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मनीष सोनी पुलगांव तथा हीरा सोनी निवासी कोंडागांव सोने के जेवरात बनाकर देने का कार्य करते हैं। ऋषभ ग्रीन सिटी निवासी राजेंद्र जैन एवं अन्य 7 लोगों ने इन लोगों को जेवर बनाने के लिए सोना दिया हुआ था। जेवरात वापस बना कर देने के समय दोनों आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद वह फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं से लगभग 1 करोड़ के सोने की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बताया कि सभी लोगों से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। उस आधार पर क्लियर होगा कि कितने तोला सोना था एवं आरोपियों ने कितने रुपए की धोखाधड़ी की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news