रायपुर

कलेक्टर ने बीरगांव इंटक वेल फिल्टर प्लांट, मोवा में गारमेंट फैक्ट्री देखी
13-Feb-2024 8:15 PM
कलेक्टर ने बीरगांव इंटक वेल फिल्टर प्लांट, मोवा में गारमेंट फैक्ट्री देखी

जलकुंभी भरे इंटकवेल से होती है जलापूर्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार सुबह  बीरगांव नगर निगम के इंटक वेल का निरीक्षण किया। उन्होंने इसमें एकत्र होने वाले पानी के स्त्रोत की जानकारी ली।  निगम आयुक्त  बृजेश क्षत्रिय ने बताया कि खारून नदी से पानी इंटक वेल में जाता है। कलेक्टर ने उक्त परिसर के पास स्थित सीएसईबी के पुराने इंटक वेल के स्ट्रक्चर को हटाने का निर्देश भी दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बिरगांव नगर निगम के फिल्टर प्लांट का भी अवलोकन किया और पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों के पेयजल आपूर्ति के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए।

 मोवा में निर्माणाधीन गारमेंट फैक्ट्री का किया निरीक्षण

 डॉ. सिंह ने उसके बाद मोवा स्थित नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें एक हजार  महिलाओं को रोजगार मिलेगा।  साथ ही उनकी कौशल क्षमता का विकास होगा। कलेक्टर ने इमारत के चारो ओर  दो पहिया वाहनों के पार्किंग के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  यह फैक्ट्री एक एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित की जा रही है। 45 हजार वर्गफीट में शेड का निर्माण किया गया है। वर्तमान में स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके संचालन के लिए एजेंसी निर्धारित की जाएगी। इस दौरान निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news