रायपुर

पति ने दांत से कांटा, जान से मारने का प्रयास भी, गिरफ्तार
13-Feb-2024 8:16 PM
पति ने दांत से कांटा, जान से मारने का प्रयास भी, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। मामूली बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जहां संतोष सिंह ने अपने ही पत्नी को जान से मारने की नियत से दंात से कांटा, चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

पूर्णिमा सिंह ने इस बात कि रिपोर्ट सरस्वती नगर थाना जाकर दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ कोटा सरस्वती नगर में रहती है। जहां उसका पति किसी बात को लेकर विवाद करता था। सोमवार को भी वह घर पर आकर जबरन गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ में दंात से कांटा और चाकू उठा कर जानद से मारने का प्रयास करने लगा।  जान बचाकर भागी पूर्णिमा सिंह ने  थाना आकर इाकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के शिकायत पर आरोपी संतोष सिंह के खिलाफ 294, 323, 506 बी का आराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

इधर खमतराई इलाके के विजयनगर भनपुरी में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट को गई। शांति देवी ने ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट कर का अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी उमा पाण्डे, सुरेश पाण्डे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।

इधर राजेंद्र नगर इलाके में छत में पतंग उड़ाने की बात को लेकर मारपीट हो गई। बच्चों को छत पर पतंग उड़ाने की बात पर पड़ोसी आपस में भीड़ गए। पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि संतोषी बघेल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पुरैना न्यू राजेंद्र नगर में रहती है। और पड़ोस के मकान में पतंग उड़ाने की बात को लेकर कुमारी नंदनी नायक, बॉबी नायक के साथ विवाद हो गया। इधर नंदनी नायक ने संताषी बघेल के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ  मारपीट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news