रायपुर

राजेन्द्र नगर टंकी से लीकेज बंद करने होगा मरम्मत कार्य, शुक्रवार शाम से जलापूर्ति नहीं
15-Feb-2024 4:06 PM
राजेन्द्र नगर टंकी से लीकेज बंद करने होगा मरम्मत कार्य, शुक्रवार शाम से जलापूर्ति नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी।
राजेन्द्र नगर ओव्हर हेड टैंक के बॉटम स्लैब के इनलेट पाईप में लीकेज सी  मरम्मत करेगा । इस  कार्य  के लिए  36 घंटे का शटडाउन  16  शुक्रवार से लिया जाना है। कल सुबह - सुबह के जलप्रदाय नियमित रूप से करने के पश्चात मरम्मत  प्रारंभ किया जायेगा। निगम के कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट ने बताया कि इस वजह से  16 फरवरी को सायंकालीन एवं 17 फरवरी को प्रात:कालीन एवं सायंकालीन जलप्रदाय राजेन्द्र नगर ओव्हर हेड टैंक से संबंधित क्षेत्रों में नहीं होगा। 18 फरवरी को सुबह से राजेन्द्र नगर ओव्हर हेड टैंक से नियमित जलप्रदाय पुन: प्रारंभ होगा। इसके अतिरिक्त रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

बजट मंजूरी के लिए शुक्रवार को एमआईसी की बैठक                                                                  

महापौर एजाज ढेबर ने शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे  मेयर इन काउंसिल एमआईसी की बैठक  बुलाई है। बैठक निगम मुख्यालय में होगी। इसमें निगम के नए बजट को मंजूरी दी जाएगी। इस बैठक में 21 फरवरी को होने वाली सामान्य सभा में विपक्ष से निपटने पर भी चर्चा होगी। पार्षदों ने प्रश्नकाल के लिए करीब आधा दर्जन से अधिक प्रश्न जमा किए हैं। 

जोन-10 के आउटर में गंदे पानी की निकासी के लिए बनेंगी नालियां 

निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जोन 10 के आउटर क्षेत्रों में गन्दे पानी की  निकासी के लिए नाली  व्यवस्था करने सर्वे करके निर्माण की घोषणा की। उन्होंने जोन कमिश्नर को  इलाके का सर्वे कर  आवश्यकतानुसार प्रस्ताव मांगा। 

श्री मिश्रा ने आज जोन क्रमांक 10 के तहत डुमरतराई थोक बाजार, थोक अनाज मंडी, थोक सब्जी बाजार की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। । उनके साथ  जोन कमिश्नर  दिनेश कोसरिया समेत जोन के सभी अधिकारी कर्मचारी रहे?।  आयुक्त ने थोक बाजार की सफाई का निरीक्षण कर इसको सुधार कर और अधिक बेहतर बनाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए आयुक्त ने लालपुर में पीपीपी मॉडल के तहत संधारित  गार्डन की व्यवस्था देखी।आयुक्त ने वालफोर्ट गार्डन के अच्छे रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया।आयुक्त ने गार्डन में पाईप लाईन, प्रकाश व्यवस्था के सम्बन्ध में की गयी मांग पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news