रायपुर

महागौरी स्वरूपा भगवती की आराधना, कल पूर्णाहुति होगा
17-Feb-2024 6:27 PM
महागौरी स्वरूपा भगवती की आराधना, कल पूर्णाहुति होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। पुरानी बस्ती रायपुर स्थित राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर में गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित श्री दिव्य रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन महागौरी स्वरूप मां भगवती की पूजा आराधना संपन्न हुई।  न्यास समिति के  सचिव व्यास नारायण तिवारी एवं न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि कल नवमी को दोपहर पूर्णाहुति, भोग भंडारा के उपरांत यज्ञ विराम होगा।

आज नगर के श्रद्धालुओं के प्रतिनिधि स्वरूप न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य कृपाराम यदु, दुर्गा प्रसाद पाठक, महेंद्र पांडे, विजय शंकर अग्रवाल, पं विजय कुमार झा, देवेंद्र शर्मा,वैभव शर्मा, दिलीप अग्रवाल, मदन यादव, ने यज्ञ में आहुति दी। संपूर्ण यज्ञ का संचालन न्यास समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा, ललित तिवारी, शेखर दुबे, उपेंद्र शुक्ला, सत्यनारायण अग्रवाल, कुंजलाल यदु, आचार्य पं श्रीकांत पांडे, मनोज शुक्ला, लक्ष्मीकांत पांडे, आदि के मार्गदर्शन में आचार्य पं राजेंद्र प्रसाद तिवारी थान खमरिया वाले तथा मंदिर के आचार्य श्री लाल जी त्रिपाठी के सानिध्य में यज्ञ संपन्न हो रहा है।

यज्ञ आचार्य के साथ यज्ञ में बनारस एवं अयोध्या से पधारे युवराज मिश्र, कबीरधाम, रमेश तिवारी, खमरिया रामकुमार दुबे, खैरझीटी, धनंजय शास्त्री वृंदावन, विनोद शास्त्री, भगवान दत्त मिश्रा, रवि शास्त्री काशी, नितेश शास्त्री वृंदावन, मनीष वैदिक,रजनीश वैदिक अयोध्या धाम, अखिलेश्वर दुबे संचेती बनारस, रामेश्वर शास्त्री, बालोद भीष्म शास्त्री, ईशान शास्त्री, प्रेम शास्त्री खम्हआरडईह, बिलासपुर सश्वर मंत्रोचार के साथ यज्ञ को संपन्न करा रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news