रायपुर

प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार, तापमान में बढ़ोतरी भी
18-Feb-2024 3:17 PM
प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश  के आसार, तापमान में बढ़ोतरी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी।
प्रदेश में गर्मी के शुरूआत होते ही राजधानी के मौसम में हल्का बदलाव देखा गया। सुबह सूर्यउदय के साथ ही हलके बादल छाएं रहे। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी से राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में ठंडी और नमीयुक्त हवा आ रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होंगे। तापमान में ज्यादा बदलाव आने की सम्भावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 66 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में ठंडी और नमीयुक्त हवाओं का आगमन हो रहा है।

इसके प्रभाव से प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलते दिख रही है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

वहीं रविवार को रायपुर का दिन का तापमान 28 से 29 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम शुष्क रहेन वाला है। नारायणपुर प्रदेश भर में सबसे ठंडा रहा, नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news