रायपुर

1901 करोड़ का होगा रायपुर नगर निगम का बजट
21-Feb-2024 4:25 PM
1901 करोड़ का होगा रायपुर नगर निगम का बजट

वल्र्ड स्किल सेंटर, महादेव घाट क्षेत्र विकास योजना भी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी।
महापौर एजाज ढेबर ने बुधवार को सामान्य सभा की बैठक में वर्ष 24-25 के लिए 1901 करोड़ नया बजट पेश किया। 
सदन में पार्षदों को संबोधित करते हुए ढेबर ने कहा कि नगर निगम रायपुर के बजट वर्ष 2024-25 के लिए वित्त लेखा एवं अंकेक्षण - इस विभाग से संबंधित कुल व्यय 92 करोड़ 14 लाख 87 हजार का अनुमान है जिसमे ( एवं 7 वेतनमान) महंगाई भत्ता बकाया भुगतान एवं कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान के भुगतान 05 करोड़  एवं पेंशन भुगतान  के लिए 46 करोड का प्रावधान भी सम्मिलित है। 

ढेबर ने अपने संबोधन में कहा कि सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य विभाग 37 करोड़ 80 लाख 65 हजार रु. का है। 
नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग इस विभाग से संबंधित व्यय का कुल प्रस्ताव 92 करोड 10 लाख 25 हजार रू. है, जिसमें भू-अर्जन/भूमि का क्षतिपूरक मुआवजा 80 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्यों के लिए कुल प्रस्ताव 172 करोड़ 21 लाख 68 हजार रु. का प्रावधान है। बड़े नालों का निर्माण 20 करोड लागत से होगा। 
सीमेंट मार्ग निर्माण 10 करोड़ मार्ग का डामरीकरण 20 करोड़।  मास्टर प्लान के अनुरूप 10 करोड सडक़ निर्माण योजना। जोन कार्यालय एवं प्रत्येक वार्ड में कार्यालय भवन हेतु 04 करोड़।  फुटपाथ एवं पेवर निमाणबौराहों का सौदीकरण 05 करोड़। नाली निर्माण 06 करोड़,  डब्लू,बी.एम. मार्ग 03 करोड़  ट्रैफिक सुधार एवं जागरूकता, 05 करोड़ महापौर निधि 02 करोड़ 25 लाख। 

अध्यक्ष निधि 01 करोड़ 50 लाख इससे संबंधित व्यय का अनुमान 7 करोड़ 68 लाख 74 हजार रू. का है, जिसमे पेयजल परिवहन कार्य हेतु 01 करोड एवं पावर पंप क्रय / स्थापना कार्य 20 लाख एवं जल व्यवस्था  02 करोड़ 50 लाख का प्रावधान है। राजस्व विभाग राजस्व विभाग हेतु 16 करोड़ 56 लाख 73 हजार वय का प्रस्ताव है।

खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता वित्तीय विभाग के लिए 97 करोड 12 लाख 85 हजार का प्रावधान रखा गया है। प्रमुख व्यय मच्छर उन्मूलन, आवारा कुत्तों के बंध्याकरण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मधीन क्रय, सफाई नित्र योजना चिकित्सालयों हेतु दवाई एवं उपकरण पर, व्यय किये जाने  है।

विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग में 67 करोड़ 12 लाख 78 हजार का, व्यय का अनुमान है, इसमें सड़ाकों में विद्युतीकरण के लिए 01 करोड़, सौर ऊर्जा से संबंधित कायों में 50 लाख, विद्युत सामग्री क्रय करने 2 करोड व्यय का प्रावधान रखा गया है। गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण में 96 लाख 91 हजार व्यय का प्रावधान है। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए कुल 47 लाख 51 हजार का प्रस्ताव है, इसमे प्रमुख रूप से निगम क्षेत्र की निर्धन महिलाओं के लिए कुटीर उद्योगों के माध्यम से उन्हें स्व-रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा।

अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण पर करोड 63 लाख 31 हजार का प्रावधान है, साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति वर्गों के विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 50 लाख का प्रावधान है। इस वर्ग के युवाओं एवं महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण देने का विशेष प्रावधान रखा गया है। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग खिलाड़ी के लिये खेल शिविर / खेल प्रशिक्षण / वार्षिक समारोह पर 2 करोड़ 50 लाख का प्राधान किया गया है।

पर्यावरण एवं उद्यानिकी के लिए 24 करोड़ 80 लाख 69 हजार व्यय का प्रस्ताव रखा गया। इसमें मुख्य रूप से नवीन उद्यानों की स्थापना में 8 करोड, उद्यानों का संधारण 3 करोड 70 लाख खेलकूद सामग्री 12 करोड़, वृक्षारोपण में 02 करोड़ 50 लाख खर्च किए जाएंगे।

सफाई ठेका:  गलियों का कांक्रीटीकरण 54 करोड 16 लाख 10 हजार, 13 करोड़ 64 लाख 20 हजार, मार्ग संधारण, 9 करोड़ 47 लाख 60 हजार,  सामुदायिक नवन 5 करोड 79 लाख 53 हजार समस्त भवनों का वार्षिक संधारण , 2 करोड़ 76 लाख 12 हजार, नालियों का वार्षिक साधारण 6 करोड़ 28 लाख 70 हजार, पार्षद निधि के लिए 4 करोड़ 67 लाख 80 हजार,सार्वजनिक कुओं और तालाबों की सफाई में 2 करोड़ 26 लाख 10 हजार, पूंजीगत व्यय के अंतर्गत कुल 997 करोड़ 87 लाख 14 हजार रु. व्यय का अनुमान है, जिसमें प्रमुख है। आवास योजना,अमृत मिशन योजना, खारून नदी में मिलने से पूर्व नालियों के पानी का शुद्धीकरण के लिए  ट्रीटमेट प्लांट, अधोसंरचना मद नगर विकास योजना/मार्ग चौडीकरण, बी.एस.यू.पी. के लिए 31 करोड़ व्यय का प्रावधान किया गया। 

युवाओं के लिए बनेगें 10 करोड़ की लागत से वर्ल्ड स्किल सेंटर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 10.15 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड स्किल सेंटर तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही साथ रोजगार मूलक कार्यक्रमों से उन्हें जोड़ा जाएगा। 

महादेव घाट क्षेत्र के विकास कार्य योजना तैयार कर। बुनियादी सुविधाओं का विस्तार व सौदर्यीकरण के  लिए 5 करोड निधारित की गई है। आवारा कुत्तों के रहवास के लिए 50 लाख रुपए की लागत शेल्टर तैयार किया जाएगा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news