सरगुजा

विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत आम जनता से सुझाव लेगी भाजपा- ललन प्रताप
02-Mar-2024 9:09 PM
विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत आम जनता से सुझाव लेगी भाजपा- ललन प्रताप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 मार्च। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज की मौजूदगी में भाजपा के आगामी कार्ययोजना को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में करने जा रही है। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार (26 फरवरी) को इस अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय स्तर पर की है।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के माध्यम से आम लोगों से सुझाव एकत्रित करने के इस अभियान के तहत 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव एकत्रित करने के लक्ष्य के साथ इस अभियान में जुट चुकी है।

 अभियान के प्रथम चरण में विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभांरभ राष्ट्रीय स्तर पर 26 फरवरी को हुआ, तत्पश्चात 27 व 28 फरवरी को प्रदेश स्तर पर फिर जिले स्तर पर इसकी लॉन्चिंग हुई है।

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 27 फरवरी से 15 मार्च तक विकसित भारत को मिलन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थाओं के ज्ञापन एवं सुझाव लेंगे तथा विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों में हम जुटेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही एलईडी प्रचार वाहनों के माध्यम से देश भर के 500 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही छोटी सभाएं आयोजित कर जनता से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि घर-घर जनसंपर्क अभियान 08 मार्च से 10 मार्च तक होगा, इस अभियान के तहत हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान में निकल कर सघन जनसंपर्क करेंगे और जनता से सुझाव एकत्रित करेंगे। प्रकोष्ठों के कार्यक्रम (27 फरवरी से 15 मार्च) के तहत जिला स्तरीय गोष्ठी एवं विधानसभा स्तर पर छोटी बैठकों के माध्यम से संबंधित कोहोर्ट से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जनजुड़ाव जनसंवाद और जनता से सतत संपर्क पर विश्वास रखती है और इसलिए हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीका राम पटेल, संतोष दास, रूपेश दुबे, अनिल अग्रवाल, आकाश गुप्ता, उमाशंकर उपाध्याय, विशाल सिंह देव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news