सरगुजा

महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई
06-Apr-2024 8:34 PM
महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली, 6 अप्रैल।
सप्त ऋषि महर्षि कश्यप की जयंती पांच अप्रैल को बतौली सहित छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थान-स्थान पर किया गया।

बतौली में महर्षि कश्यप की जयंती के कार्यक्रम अघोर आश्रम में शाम को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। रौनियार दर्पण के संस्थापक यतीन्द्र गुप्ता के द्वारा स्वरचित, संगीतबद्ध आरती से कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में छोटी-छोटी बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुत किया।

रौनियार समाज के इकाई अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता ने कहा कि हमारे कुल जनक महर्षि कश्यप ब्रम्हा जी पुत्र हैं। सप्तऋषियों में से एक महर्षि कश्यप जी वैश्य समाज के साढ़े तीन सौ जातियों के जनक हैं। 5 अप्रैल को भारत देश के कई राज्यों में महर्षि कश्यप जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया जाता है। इस जयंती को मनाने का उद्देश्य हमारे कुल जनक को धन्यवाद देने के साथ नए युवाओं को जानकारी भी देना है।

रौनियार समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी इकाइयों में जयंती के पर्व उत्सव और त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में  सौ से ज्यादा ईकाइयों में जयंती के पर्व मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,इकाई अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता,गिरधर लाल गुप्ता,अवधेश गुप्ता,निरंजन लाल गुप्ता,तिलकधारी गुप्ता,आनन्द गुप्ता,प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार गुप्ता,संतोष कुमार गुप्ता,जितेंद्र कुमार गुप्ता,राजेश कुमार गुप्ता,सुनील गुप्ता, यशोदा गुप्ता, शशिकला गुप्ता, आशा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, श्रीमती ममता गुप्ता, शांता गुप्ता के साथ महिला-पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन उमेश कुमार गुप्ता ने एवम आभार प्रदर्शन आनंद कुमार गुप्ता ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news