सरगुजा

भाजपा स्थापना दिवस पर संकल्प भवन कार्यालय में ध्वजारोहण
06-Apr-2024 8:38 PM
भाजपा स्थापना दिवस पर संकल्प भवन कार्यालय में ध्वजारोहण

अम्बिकापुर, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकताओं की उपस्थिति में भाजपा के ध्वज का आरोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ को बधाई व शुभकामनाये देते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है, तो उसमे पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं का परिश्रम, समर्पण व बलिदान शामिल है।

आज 44 वें स्थापना दिवस पर देश में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है तथा लोकसभा चुनाव बाद बनने वाली सरकार भी भाजपा की होगी इसमें कोई संदेह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विकास की नई ऊँचाईओ को छू रहा है आने वाले समय में भारत पुरे विश्व का नेतृत्व कर विश्व गुरु बनेगा यह हमारा दृढ़ विश्वास तथा दृढ़ संकल्प है।

इस अवसर पर पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अम्बिकेश केशरी, राजकुमार बंसल, मंजूषा भगत, मधुसुदन शुक्ला, आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, तजिन्दर बग्गा, शैलेश सिंह  उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news