रायपुर

पहले दो चरण के रूझान से घबराई भाजपा
05-May-2024 3:58 PM
पहले दो चरण के रूझान से घबराई भाजपा

संविधान बदलने 4 सौ पार का नारा लगा रही-बैज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। 
तीसरे चरण के मतदान के पूर्व दीपक बैज ने दावा किया कि  पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। आज प्रचार थमने  से पहले
राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले दो चरणों के मतदान के रूझान के बाद मोदी भाजपा घबरा गये उनके भाषणों का रूख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया।

बैज ने कहा इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। जनता यह समझ गयी कि संविधान बदलने के लिये भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गये कि यह संविधान इसलिये बदलना चाह रहे कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिये जो प्रावधान संविधान में किया है वह संविधान बदलकर समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गयी।

बैज ने कहा कि इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। हमने अपने न्याय पत्र को जनता के सामने रखा है। यही कारण है कि देश भर में जनता बदलाव के लिये मतदान कर रही है।

किसान, मजदूर, महिलाएं देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद है। किसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर हो गये है। जनता को कांग्रेस के वादों से आशा की नई किरण दिख रही है।

कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है।

कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिलायें मतदाताओं का धु्रवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है। महिलायें देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान का दृढ़ निश्चय किया है।

मजदूरों को लगता है केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का वादा किया है इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आयेगा। कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने मनरेगा के तहत रोजगार को कानूनी बनाया था, फिर से कांग्रेस मजदूरों के मजदूरी बढ़ाने की गारंटी दे रही है।

कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (रूस्क्क) को कानूनी गारंटी देगी, इसके लिये संसद में कानून बनाया जायेगा। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी।

कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है।

केंद्र की मोदी सरकार के साथ 5 माह की साय सरकार के खिलाफ भी जनता मतदान करेगी
14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख मकान स्वीकृति किया लेकिन केंद्र ने इनके एक मकान के प्रस्ताव को नहीं माना, इनके 18 लाख मकान सिर्फ होर्डिंग और कागजों में बने है। जनता ने इस वादाखिलाफी का बदला चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करके लेगी।

2 साल के बकाया बोनस में भी किसानों को धोखा दिया 17-18 के बोनस को देने का वादा कर 15-16 का बोनस दिया ताकि कम लोगों को फायदा हो। जनता इसके खिलाफ मतदान करेगी।

500 में सिलेंडर का वादा पूरा नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया।
गोबर खरीदी बंद कर दिया, गोठान बंद कर दिया। राज्य में गौमाता की स्थिति खराब हो गयी। गौ तस्करी शुरू हो गयी। राजधानी में गोवंश से भरे टैक्ट्रर पकड़ाये।

महतारी वंदन में पहली किस्त सभी माताओं को नहीं मिला, दूसरी किस्त भी 40 प्रतिशत महिलाओं को ही मिला, तीसरी किस्त तो अभी 10 प्रतिशत के खाते में नहीं आया लोकसभा चुनाव में यह हाल है तो चुनाव के बाद यह इसको भी बंद कर देंगे।

जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिशें शुरू हो गयी है।
किसानों के कर्जामाफ करने का भाषण अब भूल गये है।

छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया।
5 माह में सरकार हांफती दिख रही है। 5 माह में ही कोई सरकार इतनी आलोकतांत्रिक हो सकती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता इन सबके खिलाफ मतदान करेगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news