बालोद

डॉ. पल्लवी शुक्ला बनी बीजेएमटीयू की प्रदेश अध्यक्ष
30-May-2024 6:17 PM
डॉ. पल्लवी शुक्ला बनी बीजेएमटीयू की प्रदेश अध्यक्ष

दल्ली राजहरा, 30 मई। विभिन्न सामाजिक दायित्वों के निभाते हुए शहर की डॉ. पल्लवी शुक्ला को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  वह डॉ. रामानंद दुबे और माता डॉ. शकुन्तला दुबे की बेटी है। इनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता कुमार द्वारा की गई।

इससे पहले भी वह विभिन्न दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं जिसमें सचिव-राजभाषा छत्तीशगढ़ प्रचारक समिति, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य-चेतना साहित्य एवम कला परिषद, प्रदेश सहसचिव -सर्व ब्राह्मण समाज(छ. ग.)रायपुर, सचिव- संदेश लोक कला मंच, सचिव-प्रगति विहार कालोनी प्रमुख हैं।

उनकी शिक्षा-एम.ए. हिन्दी साहित्य, डॉक्टरेट , शास्त्रीय गायन में विशारद, गंधर्व महाविद्यालय, मुम्बई,ज्योतिष विज्ञान में डिप्लोमा, रचनात्मक गतिविधि में डिप्लोमा (इग्नू से), साहित्यिक उपलब्धियां, ऋचा साहित्यिक संस्था से संबद्ध सदस्य हिन्दी साहित्य मंडल (छ.ग.) , आकाशवाणी प्रवक्ता, दूरदर्शन में 4 वर्षों का अनुभव, नेटवर्किंग बिजनेस में मोटीवेटर हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news