बालोद

स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी- शिबू नायर
22-Jun-2024 4:32 PM
 स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी- शिबू नायर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 22 जून। शुक्रवार को नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा नगर पालिका परिषद के सामने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योगाचार्य डॉ. कपीश चंद्र पांडे के द्वारा योग के विभिन्न आसन को बारीकी से बताया गया। इसके बाद योगाभ्यास कराया।

नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वस्थ मन स्वस्थ शरीर के लिए हमेशा योग करना चाहिए, जिसके लिए नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष आयोजन किया गया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news