बालोद

नवनिर्वाचित सांसद भोजराज का दल्ली राजहरा में प्रथम आगमन, जगह-जगह स्वागत
23-Jun-2024 2:26 PM
नवनिर्वाचित सांसद भोजराज का दल्ली राजहरा में  प्रथम आगमन, जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्ली राजहरा, 23 जून। कांकेर संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद पहली बार भोजराज नाग का दल्ली राजहरा में आगमन हुआ। दल्ली राजहरा के नागरिकों के द्वारा राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के अगवानी में भव्यता के साथ स्वागत किया गया।

 राजहरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी विभिन्न संगठनों के द्वारा दल्ली राजहरा के झरण माता मंदिर के समीप एकत्र हुए, वहीं सांसद के द्वारा मां झरन की पूजा-अर्चना की गई। भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी विभिन्न संगठनों के द्वारा विशाल रैली निकाली गई, जिसमें सर्वप्रथम पुराना बाजार व्यापारी संघ एवं संघर्ष समिति के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर स्वागत किया गया।

 सांसद भोजराज के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह के विशाल मूर्ति पर फूल माला अर्पित कर उनके द्वारा किए गए जऩ मानस हित में किये कार्यों को नमन किया गया। राजहरा परिवहन संघ की ओर से कार्यालय के पास भोजराज नाग को लड्डुओं से तौला गया।

 भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्याम जायसवाल के द्वारा अपने निवास स्थान के सामने विशाल गजमाला के साथ भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू बजरंग दल के जिला अध्यक्ष जिला संयोजक शशांक तिवारी विजय कुशवाहा एवं निलेश श्रीवास्तव हरीश बाघ साहिल साहू नंदा पसीने जानकी यादव के द्वारा श्रीफल से तौला गया।

विशाल रैली गुरुद्वारा के समक्ष रुक कर सांसद के द्वारा गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका गया। गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। जैन समाज के द्वारा भी साफा एवं श्रीफल से उनका स्वागत किया गया। गुप्ता चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास उन्हें जैन समाज ,व्यापारी संघ,साहू समाज, मानिकपुरी समाज की ओर से उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंह एवं उनके साथियों के द्वारा शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक बस स्टेशन के पास विशाल गजमाला के साथ स्वागत किया गया। रैली छत्तीसगढ़ी की पारंपरिक राउत नाचा एवं डीजे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर पहुंचा जहां रैली का समापन हुआ, वहां पर भारतीय मजदूर संघ उनके पदाधिकारी के द्वारा सांसद का विशाल गजमाला के साथ स्वागत किया गया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने उनके दल्ली राजहरा आगमन पर हार्दिक स्वागत किया एवं इस आभार रैली में सहयोग देने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया

सांसद भोजराज नाग ने कहा -मैं दल्ली राजहरा निवासियों का शुक्रगुजार हूं उनके एवं क्षेत्र के सभी मतदाताओं के आशीर्वाद से मैं विजय होकर दिल्ली पहुंचा हूं। आप सभी ने मोदी जी को तीसरी बार सरकार बनाने पर जो सहयोग दिया है उसे भूलाया नहीं जा सकता।   विष्णु देव की सरकार और मोदी जी की सरकार दोनों मिलकर देश का और राज्य का बेहतर विकास करेंगे यह मेरा वादा है, भारतीय जनता पार्टी का वादा है।

 इस दौरान जिला मंत्री राजेश दसोड़े, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, सुदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह मदन माइती, सुरेश जयसवाल ,राजू कुकरेजा, रमेश गुर्जर, रामेश्वर साहू, संतोष देवांगन, किरण सिन्हा, राजेश कांबल, महेंद्र पिपरे, भूपेंद्र श्रीवास,सोनू ठगेल, सुभद्रा ठाकुर, लीलावती साहू, सुखवंतीन ठाकुर, सुजीत झा, जनार्दन, गिरधर सिन्हा, सुरेंद्र बेहरा, रंभा कोसमा,लीलावती साहू, रमणी बाग, हरीश बाग,मोनू चौधरी, संजीव सिंह, एम सृजित, दमनदीप सिंह, रंजीत गुप्ता, सुमित जैन, मनन गुप्ता, बंटी चोपड़ा उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news