महासमुन्द

पालिका ने देर की तो कांग्रेसियों ने कर दी प्रतिमाओं का अनावरण
06-Jul-2024 3:28 PM
पालिका ने देर की तो कांग्रेसियों ने कर दी प्रतिमाओं का अनावरण

महासमुंद, 6 जुलाई। शुक्रवार को जिले के बागबाहरा मेंं बिजली कटौती आदि विषय को लेकर बागबाहरा के कांग्रेसजन एसडीएम कार्यालय का घेराव करने आ रहे थे कि झलप चौक में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण कर नगर पालिका से पहले लोकार्पण कर दिया। नगर में चर्चा का यह प्रमुख विषय रहा। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार के निर्देशानुसार झलप चौक में स्व.इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा तथा वन विभाग के सामने महात्मा गांधी, भगत सिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, स्वामी विवेकानंद, चन्द्रशेखर आजाद सहित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमाओं को नगर पालिका द्वारा लगभग 9 माह पूर्व स्थापित कर उन्हें कपड़े से बांधकर ढंक दिया गया था।

उस समय विधानसभा का चुनाव की आचार संहिता लग जाने की वजह से उनका अनावरण लोकार्पण नहीं हो सका। तभी से प्रतिमाएं उसी स्थिति में थी।  बताया जा रहा है कि कांग्रेस जन इसके अनावरण के लिये सीएमओ का ध्यान आकर्षित करा रहे थे। अंत में कल एसडीएम कार्यालय का विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में घेराव में जाते समय कांग्रेसजनों ने प्रतिमाओं से कपड़ा हटाकर माल्यार्पण कर अनावरण कर दिया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news