महासमुन्द

बैगलैस डे पर करनापासी स्कूल पहुंचे उप संचालक शिक्षा
07-Jul-2024 3:26 PM
बैगलैस डे पर करनापासी स्कूल पहुंचे उप संचालक शिक्षा

बच्चों की प्रस्तुति से खुश हो इनाम भी दिए 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जुलाई।
शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली विकास खण्ड बसना जिला महासमुंद में सतीश नायर उप संचालक शिक्षा जिला महासमुंद का आगमन हुआ। उन्होंने बच्चों के गणितीय प्रस्तुति, कब बुलबुल, बच्चों की गतिविधियां, भाषा उत्सव के कार्यक्रम, एफ एल एन कीट के प्रयोग से गणितीय प्रस्तुति, प्रार्थना एवं मध्यान्ह भोजन सहित स्वच्छता जैसे सभी विषयों का गहराई से निरीक्षण किया।

वे बच्चों के प्रयास से बहुत खुश हुए एवं बच्चों को 1000 रुपए का पुरस्कार भी दिया। उनके साथ विकास खण्ड बसना के सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, इंदल पटेल समन्वयक संकुल केन्द्र ढूटीकोना भी स्कूल पहुंचे थे। प्रधान पाठक गिरधारी साहू ने विद्यालय में होने वाले सम्पूर्ण गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया।

शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर ने बताया कि विद्यालय सभी भौतिक संसाधनों से भरपूर है। सभी कक्ष डिजिटल क्लास से लैस है। जिससे अध्ययन अध्यापन बहुत ही सुगम और असरकारक हो गया है। जिससे शाला में प्रतिवर्ष लक्ष्य से अधिक दाखिला होने लगे हैं। यही नहीं आस पास के गांव वाले भी निजी विद्यालय छोडक़र शासकीय शाला करनापाली में भर्ती कराया जा रहा है। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख वीरेंद्र कुमार कर ने दी है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news