कांकेर

महाविद्यालय के नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष अंकित जैन का स्वागत
14-Aug-2024 10:59 PM
महाविद्यालय के नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष अंकित जैन का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा,14 अगस्त। राज्य शासन की अनुशंसा पर शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा के नवनियुक्त जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अंकित जैन का आज प्रथम महाविद्यालय आगमन पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमलेश कुमार मरकाम एवं स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

प्राचार्य द्वारा पूरे स्टाफ से परिचय करवाया गया एवं वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी गई, अध्यक्ष द्वारा नई शिक्षा नीति के पालन हेतु चर्चा की गई एवं सुझाव दिए गए। स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियों का जायजा लिया गया।

 इस अवसर पर रवि सिन्हा, जिला मंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रूपेश देवांगन  मंत्री भाजयुमो मंडल चारामा, अमृत सिन्हा युवा मोर्चा पदाधिकारी, करन निर्मलकर युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी, पंकज यदु पत्रकार सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news