जान्जगीर-चाम्पा

ब्रह्मकमल खिला
03-Oct-2024 2:30 PM
ब्रह्मकमल खिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदा, 3 अक्टूबर।
नगर के बुधवारी बाजार में रहने वाले रामायण  सोनी के घर ब्रह्म कमल का फूल खिला है।
इस पौधे को 2 वर्ष पहले गमले में लगाया गया था। इसे देखने के लिए सोनी परिवार के घर में लगातार लोग आ रहे हैं। घर में पूजा भी हो रही है।

यह केवल रात के समय ही खिलता हैं, इस ब्रह्म कमल के फूल को बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में सुख शांति समृद्धि और मां लक्ष्मी का निवास रहता है, और यह अनेकों औषधि के रूप में भी काम आता है।

ब्रह्म कमल अपने आप में एक विशेष महत्व और विश्व भर में लोकप्रिय है। इसके दर्शन वर्ष में एक-दो बार होता  हैं, यह फूल पूरा खिलने में दो से तीन घंटे का समय लेता है। यह कमल हिमालय की वादियों में होता है, और रात के समय में ही खिलता है, सुबह होते ही बंद हो जाता है ।

कहा जाता है कि इस ब्रह्म कमल में स्वयं भगवान ब्रह्मा निवास करते हैं। मान्यता है कि इसके दर्शन मात्र से ही इच्छा पूरी हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि खिलते हुए ब्रह्म कमल को देखने से व्यक्ति का भाग्य उदय हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति ब्रह्म कमल को अपने घर में लगाता है, तो इससे उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news