गरियाबंद

कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात
06-Oct-2024 3:59 PM
कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

 ज्ञात हो कि विगत 18 सितंबर से पूरे प्रदेश के 2739 कम्प्यूटर ऑपरेटर अपनी 2 सूत्रीय मांग : 1 विभाग तय  2 वेतन वृद्धि को लेकर 17 दिनों से आंदोलनरत है। जिससे धान खरीदी के पहले की तैयारिया प्रभावित हो रही है एवं भारत सरकार की सहकार से समृद्धि योजना का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने कहा कि प्रदेश के धान खरीदी ऑपरेटर खरीफ वर्ष 2007 से शासन के आदेशनुसार नियुक्त हुवे है एवं 17 वर्षों से एक विभाग के लिए तरस रहे है।उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि समय समय पर वित्त निर्देश के अनुसार वेतन वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए। सरंक्षक संतोष साहू ने कहा कि शासन का मुलमंत्र हमने बनाया है हम ही सवारेंगे इसके तहत हमारी नियुक्ति 2007 में भाजपा सरकार में ही हुई थी अत: अब भी संवारने की जिम्मेदारी मुलमंत्र अनुसार शासन की है।

इस संबंध में प्रदेश के मुखिया ने ऑपरेटर संघ के मांग व समस्या का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। ये रहे उपस्थित प्रतिनिधि मंडल प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, सरंक्षक संतोष साहू, जिलाध्यक्ष कवर्धा मोहन चंद्राकर, प्रदेश पदाधिकारी संदीप यादव, वैभव शर्मा, मुकुंद मानिकपुरी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news