गरियाबंद

स्वास्थ्य कर्मचारी यशवंत को दी विदाई
06-Oct-2024 8:03 PM
स्वास्थ्य कर्मचारी यशवंत को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 6 अक्टूबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोबरा नवपारा में पदस्थ वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी यशवंत सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर एक कार्यक्रम आयोजित कर गुलदस्ता भेंट कर विदाई दी गई।

कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्ज्वलित कर यशवंत सिन्हा, डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू, डॉ. अभिषेक गुजराती, डॉ. आकृति, डॉ. ग्लोरी, डॉ. प्रज्ञा लोधी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू ने की।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री साहू द्वारा सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी को साल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।डॉ. तेजेंद्र साहू ने वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी यशवंत सिन्हा के द्वारा संस्था के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन दी शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम को डॉ.अभिषेक गुजराती, डॉ. आकृति, डॉ. ग्लोरी, डॉ. प्रज्ञा लोधी यशोदा देवांगन, एल.पी. तारक, मुकेश कुमार साहू ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में एफ.आर. साहू, एम.एस.पाल, एस.आर. देवानाथ, मीरा मन्ना, महेन्द्र साहू, चित्रलेखा वर्मा, गिरधारी ध्रुव, देवकी साहू, पुनरवसु मढ़रिया, निवेदिता महिपाल, तुलेश्वरी साहू, मनीषा वर्मा, चमेली सिंह, डिपम्ल विनायक, रेणुका साहू, प्रमिला साहू, ललिता सोनकर, लोक कल्याणी साहू, सरोजनी पटेल,दुष्यंत साहू , रेवा ध्रुव, प्रदीप यादव,कुंवर सिंह ध्रुव, कुलदीपक चन्द्राकर, महेन्द्र दीवान, चित्ररेखा वर्मा, रवि, चांदनी, चित्ररेखा, गायत्री, बिमला, पियूष, दुष्यंत साहू, कमल बघेल आदि कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार रामअवतार यदु के द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news