गरियाबंद

युवा संवाद कार्यक्रम में संघर्ष के समय युकां के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान
01-Jan-2021 4:17 PM
युवा संवाद कार्यक्रम में संघर्ष के समय  युकां के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 1 जनवरी।
युवा संवाद कार्यक्रम मेें संघर्ष के समय युवा कांग्रेस के पद संभालने वाले पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इससे पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (कोको),  राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर, पूर्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी का मैनपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। गरियाबंद से प्रदेश अध्यक्ष की काफिला निकलने के बाद लगभग जितने भी गांव से उनके काफिला गुजरा, हर गांव में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारी स्वागत किया गया। 

मैनपुर नगर के आमापारा मेें वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, सामंत शर्मा, भविष्य प्रधान अजय बाजपेयी, डाकेश्वर नेगी, सहदेव साण्डे, जिलेन्द नेगी, रामस्वरूप मरकाम, खेलन दीवान, निखिल जगत व क्षेत्र से पहुंचे सरपंचों के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। गांवों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल चल रहे प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के काफिला पर लगातार फूलों की बारिश करते रहे और जमकर नारेबाजी करते रहे।

ग्राम पंचायत मैनपुर के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम सरपंच बलदेव राज ठाकुर, अल्तमस खान, के नेतृत्व में उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, तो वहीं बस स्टैण्ड मैनपुर में ब्लॉक कांग्रेस सचिव रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की मालाओं से नेताओं को लाद दिया। 

युवा संवाद कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप सरकार की पहल पर गरियाबंद जिले के सभी विकासखंडों में पिछले 15 वर्ष भाजपा शासनकाल में संघर्ष करने वाले पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्षों का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी एवं राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर ने सम्मान किया। इस दौरान पूर्व युवा कांग्रेस के मैनपुर अध्यक्ष शेख हसन खान, नीरज ठाकुर, मनोज मिश्रा ,गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष युगल पाण्डेय, छुरा के पूर्व अध्यक्ष समत खान, मक्कू दिक्षित, देवभेाग से सुखचन्द्र बेसरा का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कहा कि मैनपुर देवभोग क्षेत्र में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी सक्रिय हैं। हमारे युवा कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत स्तर पर युवा कांग्रेस का गठन किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अभी कमर कसकर तैयारी कर लें।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news