महासमुन्द

महासमुंद में पुरंदेश्वरी ने ली बैठक
05-Jan-2021 5:41 PM
महासमुंद में पुरंदेश्वरी ने ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी मंगलवार को प्रात: 11 बजे महासमुंद पहुंची। एक दिवसीय इस प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रदेश के पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक ली। इस बैठक में भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और कोर ग्रुप के नेताओं से उनके काम की समीक्षा की।  कोर ग्रुप की बैठक के बाद जिले के 18 मंडल के अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश प्रभारी सुबह 10 बजे खरोरा पहुंची जहां  युवा मोर्चा की टीम ने उनका स्वागत किया। यहां से बाइक रैली के जरिए उन्हें दीनदयाल उपाध्याय चौक लाया गया। दीनदयाल चौक में प्रदेश प्रभारी पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर वे वे पार्टी कार्यालय पहुंची।

जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन ने बताया कि प्रदेश प्रभारी ने सुबह 10.30 से 12 बजे तक वे प्रदेश के पदाधिकारी और कोर ग्रुप के सदस्य, भाजपा के सभी पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक की बैठक ली। 
दोपहर 12 से 1.30 बजे तक जिले के सभी 18 मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक ली। दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस में लंच कियाऔर  दोपहर 3 बजे वे दोबारा पार्टी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। समाचार तैयार करते वक्त शाम के सवा चार बजे थे और वे  तुमगांव मंडल के लिए रवाना हो रही थीं। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news