रायपुर

महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
08-Jan-2021 5:10 PM
महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी।
आत्मसुरक्षा के गुर सिखाने वाली अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी राजधानी की हर्षा साहू द्वारा महिला सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत विगत दिनों भावना समाज सेवी संस्था द्वारा बेमेतरा के करीब रावणभाठा ग्राउंड, बाजार चारभाठा में दो दिवसीय मेरी सखी कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। 

महिला सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत हर्षा साहू ने महिला कमांडो, मितानिनों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। हर्षा साहू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज भी आत्मरक्षा के बेसिक्स जैसे गुड टच बैड टच जैसी चीजों से अनभिज्ञ हैं। इस लिहाज  से उनके द्वारा दिया गया प्रशिक्षण सार्थक रहा। प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news