कोण्डागांव

निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण संपन्न
01-Feb-2021 8:56 PM
 निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण संपन्न

कोण्डागांव, 1 फरवरी। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के माध्यम से 31 जनवरी को भारतीय थल सेना, जल सेना, वायु सेना एवं समस्त अर्धसैनिक बल जो पुलिस भर्ती होने के इच्छुक नौजवान  जिनकी उम्र 15 वर्ष से अधिक हैं, उन्हें बनियागांव के हाई स्कूल मैदान में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया गया। इसमें 64 लडक़े व 24 लड़कियों ने हिस्सा लिया। जिसमें पूर्व सैनिक संरक्षक सुब्रत साहा, अध्यक्ष सुरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, मीडिया प्रभारी सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक तरसेम सिंह, पूर्व सैनिक चेतन वर्मा, पूर्व सैनिक बाबू लाल देवांगन, पूर्व सैनिक अजनेर लकड़ा ने नौजवानों को सेना भर्ती में नियुक्त होने हेतु शारीरिक व शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया गया। बड़ेकनेरा में इस तरह का निशुल्क प्रशिक्षण का प्रथम आयोजन पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव छत्तीसगढ़ के माध्यम से किया गया है। इससे यह उम्मीद है कि इस जिले के बच्चों को इसका फायदा होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news