धमतरी

मैनपाट महोत्सव में आरु साहू देंगी प्रस्तुति
04-Feb-2021 4:50 PM
 मैनपाट महोत्सव में आरु साहू देंगी प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 4 फरवरी।
जिले के नगरी-सिहावा की उभरते हुए नन्हीं लोकगायिका, छत्तीसगढ़ राज गीत को प्रथम स्वर देने वाली नगरी सिहावा की मयारु बेटी ओजस्वी (आरु) साहू को छत्तीसगढ़ राज्य की सरगुजा जिले के मैनपाट महोत्सव में खाद्य एवं पर्यटन विभाग के मंत्री अमरजीत भगत की अनुशंसा से सरगुजा जिला प्रशासन ने सम्मिलित किया है। 

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से प्रसिद्ध मैनपाट महोत्सव में देश भर से ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
नगरी-सिहावा की ओजस्वी (आरु) साहू ने छत्तीसगढ़ में अरपा पैरी की धार गीत को राजगीत घोषणा होने पर प्रथम स्वर देने के साथ अपनी सुमधुर स्वर के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में पहचानी जाती हंै।  छत्तीसगढ़ शासन की ओर से देश विदेश के पर्यटकों को मैनपाट की मनोरम दृश्य और पर्यटन की क्षेत्र में आकर्षित करने हेतु मैनपाट महोत्सव मनाया जाता रहा है। सरगुजा जिले के रोपाखार जलाशय के पास मैनपाट महोत्सव मनाया जाता है।

छ.ग.की महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र को लेकर मनाए जाने वाले महोत्सव में आरु साहू को केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत की अनुशंसा और प्रस्तावित के साथ आमंत्रित किए जाने पर माता अंगारमोती लोककला संस्कृति विचार एवं सेवा समिति राजीव ग्राम दुगली के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज धु्रव के साथ,संरक्षक अरुण कुमार सोम डिप्टी कलेक्टर रायगढ़,रविशंकर नाग एस.डी.ओ.,रोहित दिवान, सीताराम नेताम, शंकर लाल नेताम,हेमंत मंडावी, वरुण देव नेताम,भैयालाल ध्रुव, बिंदेश्वर विश्वकर्मा,रविन्द्र देव सोरी, बसंत टाँडेश,मयाराम टांडेश,भावसिंह मरकाम, मनहरण टांडेश,मनीष मरकाम, मुकेश कुंजाम, केशव मरकाम, शैलैन्द्र विश्वकर्मा,प्रदीप विश्कर्मा, लक्ष्मीकांत साहू, सौरभ तिवारी, नशुरुद्दीन शेख, श्यामाचरण मंडावी, गौरव यादव,घुरऊ यादव,कन्हैया यादव, अजीत सिन्हा देवकरण नरेटी,दुर्गेश सोरी ने शुभकामनाएं दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news