धमतरी

युवा कांग्रेसी पार्टी संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाएंगे -पूर्णचंद पाढ़ी
04-Feb-2021 4:54 PM
युवा कांग्रेसी पार्टी संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाएंगे -पूर्णचंद पाढ़ी

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 4 फरवरी। 
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार सिहावा विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी धु्रव,अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस पूर्णचंद कोको पाढ़ी, विशेष अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी शरद लोहाना, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव,युकां धमतरी प्रभारी मोहम्मद अजहर, आशीष द्विवेदी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष धमतरी कृष्ण कुमार मरकाम, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, जिला पंचायत सदस्य मीणा बंजारे, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव कैलाश प्रजापति, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल अखिलेश दुबे,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मगरलोड डीहू राम साहू, विधायक प्रतिनधि नगरी रुद्रप्रताप नाग, मगरलोड सुरेंद्र धनंजय, कुकरेल श्यामसुंदर सिन्हा, बेलरगांव अख्तर खान एवं जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्मिलित हुवे।

सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुवे कहा कि युवा कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है, युवा कांग्रेस भारत की सबसे बड़ी, सशक्त एवं मजबूत युवाओं का संगठन है भारत के युवाओं की हर समस्या को पूरी मजबूती के साथ युवा कांग्रेस द्वारा रखा जाता है भारत युवाओं का देश आज हमें हर क्षेत्र मे युवाओं का साथ एवं सहयोग चाहिए केन्द्र की दमनकारी मोदी सरकार जिन्होंने किसानों युवाओ के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से मुकरते हुवे सिर्फ और सिर्फ उनका शोषण किया है हम सब को मिलकर केन्द्र की मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लडऩा होगा एवं एक नए युवा भारत का सपना साकार करना होगा। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त युवाओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

प्रदेशाध्यक्ष युवक कांग्रेस पूर्णचंद पाढ़ी कोको ने युवाओं को सबसे पहले युवा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया एवं युवा कांग्रेस के सभी साथियों से युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने की बात कही साथ ही उन्होंने सभी युवाओं से छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की सभी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने कहा कि 15 वर्षो के संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार बनी है जिसमे युवा कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है रमन सिंह की सरकार ने युवा कांग्रेस के ऊपर कई तरह की धाराएं लगवाई सिहावा विधानसभा के कई युवाओं के ऊपर भी कई धाराएँ लगी। कार्यकर्ता पार्टी की जान होती है हमें हमेशा उनका सम्मान करना है कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या, बलिदान से ही आज छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार है कार्यकर्ता है तो पार्टी है और पार्टी है तो हम सब है।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा कुलदीप साहू,अध्यक्ष एनएसयूआई सिहावा विधानसभा आदित्य तिवारी, विधानसभा उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे,जिला महासचिव नदीम अली, जिला उपाध्यक्ष किशन गजेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष नगरी भीष्म यादव,ब्लॉक अध्यक्ष बेलरगांव मनेंद्र गंगबेर, ब्लॉक अध्यक्ष कुकरेल नीरज साहू,ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड तोषण साहू, शहर अध्यक्ष मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष तेजेन्द्र भट्ट,सोनू चौहान, सलमान रजा, दिलीप सोनी, हरिश साहू, अकरम खान,सोहेल मंसूरी, ईशु अली, प्रदीप सोन, त्रियांश प्रजापति, डीगेन्द्र चिण्डा, प्रताप धु्रव,राजा खान, भूपेश सिन्हा, दिनेश नेताम, मोहित नेताम, सौरभ साहू, यालेश सिन्हा, राहुल धु्रव, प्रदीप कोर, पपू सेन, सहजाद खान, नटवर, विश्वजीत नेताम सहित बड़ी संख्या में युवा एवं महिला कांग्रेसी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news